रामगढ़ चौक: तेतरहाट बस्ती से जुआ खेलते 4 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹29,070 बरामद कर भेजा गया जेल
तेतरहाट बस्ती से गुरुवार देर रात जुआ खेलते रंगे हाथों 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।जिसे शुक्रवार 3 बजे जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। भागने के दौरान विभिन्न जुआरियों में से चार जुआरी को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।जिसके पास से 29 हजार 70 रुपया बरामद किया है। गिरफ्तार सभी तेतरहट निवासी है।