अल्बर्ट एक्का (जारी): बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, कानून व आत्मरक्षा की जानकारी दी गई
चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल और जारी थाना प्रभारी शनि कुमार ने शुक्रवार को झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित विशेष जागरूकता सत्र में भाग लेकर छात्राओं को कानून सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पॉक्सो एक्ट डायल 112 मानव तस्करी तथा बच्चों से जुड़े विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी दी।