बक्सर: नगर के गोलंबर पर अपराधियों ने कार सवार से दस लाख के गहने और नगदी लूटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Buxar, Buxar | Dec 5, 2024 नगर के गोलंबर स्थित एक कार शोरूम के पास बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में गुरुवार को संध्या समय लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना से अवगत हुई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुट गई. यह वारदात सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी राजेश सिंह के साथ हुई.