बक्सर: विश्व मृदा दिवस पर बक्सर के कृषि अभियंत्रण भूमि संरक्षण उपनिदेशक ने किसानों से विषमुक्त खेती की अपील की
Buxar, Buxar | Dec 5, 2024 गुरूवार को विश्व मृदा दिवस पर कृषि अभियंत्रण भूमि संरक्षण के उपनिदेशक आशीष कुमार ने किसानों से विषमुक्त खेती करने को लेकर अपील किया। उन्होने बक्सर में दोपहर 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पहले किसान पारंपरिक खेती करते थे। उत्पादन भी बेहतर होता था तथा मिट्टी के प्रदूषण को लेकर की भी कोई इशू नहीं था। कारण यह था किसान पारंपरिक तरीके से खेती करते थे।