बक्सर: डीएम ने संयुक्त श्रम भवन में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को सरकार की योजना के तहत टूल किट और स्टडी किट वितरित किए
Buxar, Buxar | Dec 5, 2024 श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय बक्सर के सभागार में राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया. जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के हाथों वितरण किया गया. नियोजनालय से संबंधित संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को किट दिया गया.