बक्सर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रामेश्वर नाथ मंदिर से विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया
Buxar, Buxar | Dec 5, 2024 बांग्लादेश में हिन्दुओ के ऊपर हो रहे आमानवीय हमले एव चटगांव पूंडरी धाम इस्कॉन के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास प्रभु के अवैध गिरफ्तारी के विरोध में बक्सर नगर में आक्रोश मार्च किया गया। गुरुवार को बक्सर उत्थान मंच के नेतृत्व में बक्सर नगर में विशाल आक्रोश पद यात्रा निकाला। जिसमे हिन्दू जागरण मंच, गायत्री परिवार, बजरंगदल, भाजपा के नेता और इस्कॉन टेम्पल शामिल रहे.