जतारा: दिगौड़ा स्कूल की प्रयोगशाला से बेशकीमती सामान चोरी, प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
हायर सेकेंडरी स्कूल दिगौड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा विद्यालय की प्रयोगशाला से शासकीय सामान की चोरी की गई थी व बेशकीमती सामान को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस घटना की जब प्राचार्य को जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।