जतारा: दुसयारा की महिला ने पुलिस थाने में लगाई गुहार, पति और मुहल्ले वालों के डर से शादी में आ रही दिक्कत
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुसयारा में 4 दिसंबर को आवेदिका महिला की पुत्री की शादी होनी है। महिला का पति व मुहल्ले के लोग शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करते हैं। महिला ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री की शादी के दिन भी उसका पति व मुहल्ले के कुछ लोग लड़ाई झगड़ा व शादी में उत्पाद मचा सकते हैं। इसी को लेकर महिला ने शादी के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई है।