मोठ: मोंठ में निजी धर्म कांटे पर तौल में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की मांग की
Moth, Jhansi | Apr 29, 2026 झांसी के मोंठ स्थित गल्ला मंडी के बाहर लगे एक निजी धर्म कांटे पर तौल में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि मंडी के अंदर सही तौल होने के बावजूद बाहर 25-30 किलो तक वजन कम दिखाया जा रहा है। शिकायत के बाद किसानों ने अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।