डिंडौरी: जिले की छात्रा मालती पाराशर ने 10वीं कक्षा में प्रदेश की सूची में दसवां स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया
डिंडौरी जिले के सांदीपनि हाई स्कूल खुड़िया की छात्रा मालती पाराशर ने दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 500 में 490 अंक अर्जित कर दसवां स्थान प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार दोपहर 1:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा मालती पाराशर साधारण किसान परिवार से है।