नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में तैयारियां तेज होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में दौरे की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर काम किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान एक दिन बस्तर या सरगुजा का रुख कर सकते हैं। इस दौरान आदिवासी मुद्दों के साथ-साथ तारा कोल ब्लॉक और हसदेव क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा और संवाद की संभावना है।
वहीं, राहुल गांधी के दौरे के दौरान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी चर्चा है। यह कार्यक्रम रायपुर या बिलासपुर में हो सकता है। हालांकि कार्यक्रम के स्थान और तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी बीच NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी के सामने रखने और युवाओं के साथ संवाद को लेकर संगठन की तैयारियां जारी हैं।
राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हालांकि, दौरे की अंतिम तारीख, कार्यक्रम और स्थान की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
( Rahul gandhi, chhattisgarh news, raipur news, bilaspur news, LOP rahul gandhi in Chhattisgarh, Chhatron Ki Goonj in Raipur, Chhatron Ki Goonj )