मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए युवाओं को विशेष अवसर, गोपालगंज के सभी 2373 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 एवं 22 नवंबर को जिले के सभी 2373 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां प्राप्त की गईं।
अगला विशेष शिविर 5 एवं 6 दिसंबर को आयोजित होगा। 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा-युवतियां प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। आवेदन वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से किया जा सकता है।
नाम एवं विवरण में सुधार के लिए प्रपत्र-8 तथा नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 उपलब्ध है। निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क करें।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं आवश्यक सुधार के लिए आवेदन करने की अपील की है।
#Gopalganj #ElectionCommission #VoterAwareness #CEOBihar #IPRDBihar