लालगंज: गड़बड़ा धाम में षष्ठी तिथि पर आस्थावान भक्तों का उमड़ा हुजूम, लगभग 40,000 भक्तों ने मां शीतला का दर्शन कर मांगी मन्नतें
हलिया विकासखंड के गड़बड़ा धाम में स्थित जगत जननी मां शीतला दरबार में षष्ठी तिथि पर आस्थावान भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार 4:30 बजे तक करीब 40000 से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन पूजन कर मन्नते मांगी। सेवटी नदी में स्नान कर पुरुष महिला अलग-अलग कतारों में लगकर दर्शन पूजन के लिए भोर से ही लाइन में लग गए।