Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
biharcorrespondent
1
#किंगखान #शाहरुख खान को #आईपीएल में बांग्लादेशी क्रिकेटरों को नहीं खरीदना चाहिए था
Patna Rural, Patna
| Dec 23, 2025
#किंगखान
#शाहरुख
#आईपीएल
MORE NEWS
बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, समस्तीपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर ग्राउंड ज़ीरो पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं एवं आगे की समुचित कार्यवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। #Samastipur #FloodRelief #FloodRescue #DisasterManagement #ReliefAndRescue #BiharGovernment #GroundZero #DistrictAdministration
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
Only real Patnaites know this feeling ❤️ | @patnaite
Patna Rural, Patna | Sep 6, 2026
हसनपुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा, समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.. प्रभारी सचिव, समस्तीपुर-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग श्री प्रणव कुमार द्वारा हसनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ की स्थिति, राहत-बचाव व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सतत निगरानी, बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #Samastipur #Hasanpur #Flood2026 #FloodRelief #ReliefAndRescue #DisasterManagement #SamastipurAdministration #BiharFlood #DistrictAdministration #FloodUpdate Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
🌊 बाढ़ की स्थिति को लेकर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में की गयी समीक्षा बैठक.. प्रभारी सचिव, समस्तीपुर-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, तटबंधों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को सतत निगरानी, आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🌊 #Samastipur #Flood2026 #FloodControlRoom #FloodReview #FloodRelief #ReliefAndRescue #DisasterManagement #SamastipurAdministration #BiharFlood #DistrictAdministration #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
प्रभारी सचिव समस्तीपुर जिला ने हसनपुर-धमौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण एवं निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समस्तीपुर, 06 सितंबर 2026। प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्री प्रणव कुमार द्वारा आज हसनपुर-धमौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, बाढ़ प्रमंडल के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव द्वारा बाढ़ की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, प्रभावित आबादी, आवागमन, राहत एवं बचाव कार्य तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। उन्होंने स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक बिंदु पर आवश्यक एवं विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित किए जाएं। प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, दवा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नाव एवं नाविकों की उपलब्धता, गोताखोरों की तैनाती, सामुदायिक रसोई के संचालन, प्रभावित लोगों के सुरक्षित ठहराव, राहत सामग्री के वितरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित पशुपालकों तक चारा पहुंचाने का निर्देश दिया गया। वहीं, सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। बाढ़ प्रमंडल के पदाधिकारियों को तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखने तथा कटाव अथवा किसी भी प्रकार की क्षति की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल एवं जिला स्तर पर सतत निगरानी प्रभारी सचिव द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत-बचाव कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, जिला स्तर पर 24×7 कार्यरत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के माध्यम से पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की सतत निगरानी एवं त्वरित समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं मानव बल को तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने प्रभारी सचिव को जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल स्तर, अनुमंडल स्तर एवं जिला स्तर पर प्रभावी समन्वय एवं सतत निगरानी के साथ कार्य करते हुए बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। #Samastipur #FloodRelief #FloodUpdate #BiharFlood #DistrictAdministration #ReliefAndRescue #Hasanpur #FloodAffectedAreas #SamastipurAdministration #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
🌊 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद! प्रभारी सचिव, समस्तीपुर जिला-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग श्री प्रणव कुमार ने हसनपुर-धमौन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आम जनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। #Samastipur #FloodRelief #FloodUpdate #BiharFlood #DistrictAdministration #ReliefAndRescue #Hasanpur #FloodAffectedAreas #SamastipurAdministration #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
प्रभारी सचिव ने रसूलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण जलस्तर एवं तटबंधों की सतत निगरानी के साथ राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश समस्तीपुर, 06 सितंबर 2026। प्रभारी सचिव, समस्तीपुर-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग श्री प्रणव कुमार ने जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ रसूलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, प्रभावित आबादी तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। नाव, नाविक एवं गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपयोग में लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बाढ़ प्रमंडल के अधिकारियों एवं अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह को जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। जलस्तर में वृद्धि अथवा कमी की स्थिति की नियमित निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करने तथा आवश्यकता के अनुसार त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करते हुए कटाव की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम के माध्यम से बाढ़ की स्थिति की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिला स्तर पर 24×7 कार्यरत जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी एवं सभी संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से आमजनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने, प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष को सूचना देने के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रही है। प्रभारी सचिव ने सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक जीवनरक्षक एवं अन्य जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी रखने को कहा। वहीं, पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों तक चारा पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं मानव बल तैयार रखें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री राजेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, बाढ़ प्रमंडल के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #Samastipur #FloodRelief #BiharFlood #FloodRescue #ReliefWork #DistrictAdministration #Hasanpur #FloodAlert #Bihar #SamastipurFlood #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। वरीय पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर ग्राउंड ज़ीरो पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही हैं एवं इसको आगे भी सुनिश्चित रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। #समस्तीपुर #DistrictAdministration #FloodRelief #FloodRescue #DisasterManagement #ReliefAndRescue #GroundZero Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 6, 2026
शिक्षक दिवस पर रोहतास जिले में 42 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए। साथ ही क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। #iprd #bihargovernment #publicservice #teacherday
Patna, Bihar | Sep 6, 2026