बांगरमऊ: हरित ढाबा के सामने खड़े ट्रक में बाइक घुसने से दो युवक हुए घायल, सीएचसी से ज़िला अस्पताल किया गया रेफर
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज़ रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों घायल सफीपुर कोतवाली के निवासी बताए जा रहे हैं।