बांगरमऊ: फतेहपुर चौरासी में वैकल्पिक मार्ग पर फंसा ट्रक, भारी वाहनों की आवाजाही से घंटों लगा जाम, राहगीर हुए परेशान
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा कटान पर बने वैकल्पिक मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बड़ी समस्या बन गई है। चार महीने पहले बाढ़ में सरैया पुल के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद यह रास्ता छोटे वाहनों के लिए बनाया गया था और भारी वाहनों पर रोक थी। बावजूद इसके, नियमों की अनदेखी जारी है। बुधवार को सुबह 11 बजे शिवराजपुर की ओर जा रहा एक ट्रक इसी मार्ग पर फंस गया