आज 132 खिलाड़ियों को ₹189 करोड़ से अधिक की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया तथा सभी पात्र खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।🏅
भिवानी में एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हुई। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के त्याग एवं समर्पण का भी सम्मान है।
एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 32 पदक और पैरा एशियाई खेलों में 31 पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। हमारी खेल नीति और बेहतर सुविधाओं के बल पर हमारे खिलाड़ी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। विश्वास है कि वे भविष्य के ओलंपिक खेलों में भी देश का तिरंगा गर्व से लहराएंगे। 🇮🇳
--
सीएम नायब सिंह सैनी