सिकंदराराऊ: गढ़िया इकबाल में फायरिंग और मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, रिपोर्ट दर्ज
गढ़िया इकबालपुर में कुछ हमलावर एक घर में घुस आए। आरोप है कि एक हमलावर ने अवैध असलहे से गोली चलाई जो कासगंज निवासी प्रमोद के लगी, वही हरकेश के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। यह विवाद 15 अगस्त को हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। उस समय रामजीलाल की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।