मकान का छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में बुधवार की भोर लगभग चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर जाने से उसके नीचे सो रही एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतका की पहचान इमरता देवी (74 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय सिंगार चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह घर के बाहर छज्जे के नीचे सो रही थीं। भोर में बारिश हो रही थी कि उसी दौरान मकान का छज्जा अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही कपसेठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच के साथ हादसे के कारणों का भी पता लगा रही है।
#LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LETESTNEWS 👇👇