एनवीएस स्कूल के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार,
वाराणसी के कपसेठी थाना की मिशन शक्ति की टीम ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर बाद करीब 03 बजे सूचना मिली कि कपसेठी स्थित एनवीएस स्कूल के पास एक युवक छात्राओं पर अश्लील इशारे कर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान छोटू पुत्र नखड़ू, निवासी नेहावनीपुर के रूप में की ।वही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा।
#पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #letestअपडेट #LetestUpdate 👇👇