अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिल उठे चेहरे
सेवापुरी।स्थानीय विकासखंड के हरिहरपुर स्थित अमरावती इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विपिन पाठक के सौजन्य से साइकिले वितरित की गई वही इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित और सुगम बनेगी। उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक राजेश मिश्रा ने कहा कि स्नातक तृतीय वर्ष में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाएगी साथ ही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। संस्थान भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदलाल त्रिपाठी, सुधीर सिंह, जय प्रताप मिश्र, जयप्रकाश सिंह, अंबुज मिश्रा, चंदन मिश्रा ,शक्ति मिश्रा, अजय मौर्य, दीक्षा सिंह, स्वाति सिंह ,प्रीति सिंह, दीपा दुबे सुनील पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शुभकामनाएं देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
#LETESTNEWS #LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #VaranasiNews 👇👇