जमुई: अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और चुलाई शराब के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | May 18, 2026 उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान अलग- अलग जगहों से अंग्रेजी शराब और चुलाई शराब के साथ 05 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक ऑटो और एक बाइक को जब्त किया गया है। सभी तस्कर का सोमवार की दोपहर 1:00 बजे मेडिकल जांच करवाया गया है। उंसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।