चंडी: उत्कृष्टता केंद्र चंडी में परवल उत्पादन का प्रशिक्षण आयोजित, बेगूसराय के 30 किसान हुए शामिल
चंडी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल में बेगूसराय जिले से आए 30 किसानों को प्रशिक्षण के तीसरे दिन परवल उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान हरनौत की बीएचओ ऋचा कुमारी ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से परवल की खेती करने, खेत की तैयारी, पौधरोपण, बेलों के प्रबंधन और सिंचाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर सिंचाई, संतुलित उर्वरक का