अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को गंभीर रूप से घायल किया
न्यूरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। औरिया गांव निवासी ममता देवी का आरोप है कि 2 जून की सुबह औरिया चौराहे पर दवाई लेकर घर लौटते समय तेज गति से आ रही कार ने उनके बेटे अभिषेक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे का पैर और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे का इलाज अभी जारी है।