भामाशाह राम कुमार जाट ने सवाईपुर के कबड्डी खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की पहल, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने जताया आभार
आकोला (रमेशचंद्र डाड)क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से भामाशाह राम कुमार जाट की ओर से सवाईपुर विद्यालय के कबड्डी खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिष्ठा ठाकुर, शांतिलाल आचार्य, हॉकी कोच राधेश्याम जाट, सत्य प्रकाश भारद्वाज सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल के क्षेत्र में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। भामाशाह राम कुमार जाट की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई खेल किट की विद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।