खटीक समाजव व प्रोपर्टी एसोसिएशन ने नव निर्वाचित चेयरमैन रमेश सेन व उप चेयरमैन इशाक खान का किया सम्मान
माला व साफा पहनाकर किया अभिनंदन, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों का भी हुआ सम्मान
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। शाहपुरा नगर पालिका में खटीक समाज की ओर से नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन एवं उपाध्यक्ष इशाक खान के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समाज की ओर से दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुनील रचना मिश्रा, वार्ड नंबर 1 के पार्षद पति मुन्ना खान, वार्ड नम्बर 18 के लादूराम खटीक, वार्ड नम्बर 19 की ममता चावला, वार्ड नंबर 27 के पार्षद पति सोनू खान तथा वार्ड नंबर 34 के पार्षद यूनुस खान का भी माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर सोलंकी भारत गैस शाहपुरा, पूर्व पार्षद शंकर खटीक,दलीचंद खींची, भैरू लाल खटीक फौजी व प्रोपर्टी असोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुर्जर, महेश (बन्टी)शर्मा,शिव काबरा, राज कुमार अग्रवाल,अजय मेहता,धनराज जीनगर, ओम सिंधी,समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाज के लोगों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। समारोह के दौरान समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।