गिरियक: गिरियक प्रखंड में पैक्स चुनाव का तीसरा चरण शांतिपूर्ण रहा, 70.59 प्रतिशत मतदान हुआ
Giriak, Nalanda | Nov 29, 2024 गिरियक प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक पैक्स चुनाव का तीसरा चरण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया और 70.59 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की गयी थी ताकि कोई भी असमाजिक तत्व मतदान में बाधा नहीं पहुंचा सके.