जहानाबाद: वाहन खरीद में छूट का झांसा देकर ठगी का आरोप, राधा स्वामी संगठन पर एफआईआर दर्ज
जहानाबाद में संचालित राधा स्वामी संगठन के खिलाफ कथित ठगी के मामले में नगर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड संख्या 509/26 दर्ज की गई है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि संगठन ने वाहन खरीद पर 40 प्रतिशत छूट का लालच देकर पूरा भुगतान करा लिया, लेकिन केवल 10 प्रतिशत छूट दी गई। इसके बाद वाहनों को पीड़ितों के नाम पर फाइनेंस कराते हुए ईएमआई जमा करने का आश्वासन दिया गया।