लखीसराय: मुरवरिया गांव में 18 वर्षीय युवक ने विषपान किया, मौत
पिपरिया थाना क्षेत्र के मोर बढ़िया गांव में एक 18 वर्षीय सोनू कुमार नामक युवक आपसी कलह की वजह से विषपान कर लिया. जिससे उसकी मौत हो गई. रविवार पूर्वाह्न 8 बजे सदर अस्पताल लखीसराय में चिकित्सक द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पुलिस मामले की जानकारी ले रही है.