मंझनपुर: मोहर्रम को लेकर ताजिया दारों और पुलिस के बीच पश्चिम शरीरा में हुई बैठक में तैयार किए गए मानक
रविवार शाम पश्चिम शरीरा थाना में क्षेत्र के दर्जनों ताजिया दारों के साथ पुलिस की एक अहम बैठक हुई है।जिसमें मोहर्रम के जुलूस से संबंधित पुलिस ने दिशा निर्देश ताजिया दारों को दिए हैं।जिनमें ताजिया की ऊंचाई ज्यादा ना होना, मोहर्रम में कोई भी नया आयोजन न होना आदि।थाना अध्यक्ष ने कहा कि मजलिसों और जुलूस में बांटे जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।