मंझनपुर: भगत का पूरा में स्मार्ट मीटर और समितियों की लापरवाही के खिलाफ गरजी भाकियू टिकैत, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
कौशाम्बी जिले की भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भगत का पुरा चौराहा पर आयोजित बैठक में सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। बैठक की अध्यक्षता शिवराम सरोज ने की, जबकि संचालन युवा अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर गरीब किसानों का शोषण करना चाहती है।