मंझनपुर: कौशांबी से फतेहपुर जा रही बारात की गाड़ियों के आगे जगन्नाथपुर में आया मवेशी, बचाने के चक्कर में कई गाड़ियां आपस में भिड़ी
मंझनपुर इलाके की एक बारात रविवार की दोपहर फतेहपुर के एक गांव जा रही थी।जगन्नाथपुर पुल के पास अचानक से सड़क पर एक मवेशी आ गया जिसे बचाने के चक्कर में पहली गाड़ी ने ब्रेक लिया इसके पीछे आ रही चार गाड़ियां आपस में भिड़ गई।कोई भी हताहत होने की खबर नहीं है मामूली चोटे आई थी।घटना में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है, दूसरे वाहनों से बाराती रवाना हो गए हैं।