कुटुंबा: पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएमश्री मध्य विद्यालय कुटुंबा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ सहित कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।