सारंगपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान! बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षक ड्यूटी निभाने में नाकाम
जालौन। ब्लॉक जालौन के ग्राम सारंगपुर स्थित सरकारी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शिक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति किए जाने से नौनिहालों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका है!!
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब शिक्षकों को सरकार की ओर से नियमित वेतन दिया जा रहा है तो क्या बच्चों को उसके अनुरूप शिक्षा भी मिल रही है आखिर विद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधारने की जिम्मेदारी किसकी है!!
क्या जिम्मेदार शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं या सरकारी स्कूल सिर्फ हाजिरी और वेतन तक सीमित रह गए है
अब सवाल खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से है कि क्या सारंगपुर विद्यालय की निष्पक्ष जांच होगा!!