तिल्दा: तिल्दा नेवरा में सरपंच व जनप्रतिनिधियों की पहल से 20 से अधिक हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामान किया गया जमा
Tilda, Raipur | Sep 10, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इस अभियान में पुलिस को सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का व्यापक सहयोग भी मिल रहा है तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 20 से अधिक हथियारों एवं अन्य आपत्तिजनक सामान स्वेच्छा से जमा कराया गया