बिछिया: किसानों का हित सर्वोपरि, अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने हिरदेनगर उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
मंडला जिले में किसानों की सुविधा और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है l इसी क्रम में 16 अप्रैल, दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे हिरदेनगर उपार्जन केंद्र का अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है l इस दौरान श्री सिँह नें केंद्रों पर सुरक्षा के कडे इंतजाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l