हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया।
कुरारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में थाना पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव में शांति पूर्वक माहौल में मतदान संपन्न कराए जाने के लिए पैदल मार्च किया गया। क्षेत्र के भौली,बचरौली, सिकरोड़ी, पतारा,झलोखर, पारा , कंडौर सहित कस्बा कुरारा में थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने थाना पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का संदेश दिया।