हमीरपुर: विदोखर पुरई में छह माह में ही ध्वस्त हो गई जिला पंचायत की सीसी, अपर मुख्य अधिकारी ने गठित की जांच टीम
जिला पंचायत के निर्माण कार्यों में किस कदर का भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका नमूना विदोखर पुरई में छह माह पूर्व बनी सीसी मार्ग पर देखा जा सकता है। यह मार्ग जगह जगह से फट गया है। अपर मुख्य अधिकारी ने जांच टीम गठित कर भुगतान में रोक लगा दी है। गत नवंबर माह में जिला पंचायत की ओर से विदोखर पुरई में रूपेंद्र यादव के दरवाजे से दिगंबर प्रजापति के दरवाजे तक सीसी पड़ी थी।