हमीरपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, आयोग द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन करने की कही बात
हमीरपुर में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में आचार संहिता के अनुपालन व निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल, सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विभिन्न दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।