हमीरपुर: बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव निवासी लापता युवक का मिला कंकाल।
बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर खुर्द गांव का अरविंद उर्फ बउआ पुत्र चंद्रपाल उर्फ चंदू अहिरवार गत वर्ष होली की दूज को गायब हो गया था। पिता ने छह अप्रैल 2023 को थाने में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पिता गांव के ग्यासी के साथ जंगल से लकड़ी लेने जा रहा था तभी बंधी के पास कपड़े देखकर पिता ने कंकाल की शिनाख्त अपने गुमशुदा पुत्र अरविंद के रूप में की