हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे की पीएचसी में लगी हेल्थ एटीएम मशीन बंद, मरीजों को महंगे दामों में बाहर से करानी पड़ रही जांचे
सुमेरपुर कस्बे के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपए की कीमत से लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन महीनों से बंद है। इससे अब महज वजन ही तौला जा रहा है। मजबूरी में मरीजों को बाहर से महंगे दामों में जांच करानी पड़ रही है। मरीजों को तुरंत जांच उपलब्ध कराने के मकसद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल पहले हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई थी।