हमीरपुर: सुमेरपुर में अधिकारियों ने मंडी का दौरा करके व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम की शटरों की मरम्मत के दिए निर्देश
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमले ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त की अगुवाई में एडीएम नमामि गंगे, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर ने नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर का दौरा करके स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों के रवाना होने पुलिस बल के नवीन गल्ला मंडी में रुकने आदि की विधिवत निरीक्षण किया हैं।