जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने आज कलेक्टर जनदर्शन में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में प्राप्त 34 आवेदनों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष फोकस के साथ कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित मैदानी दौरे और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के निर्देश दिए। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को भी कहा।
अंतिम छोर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Kanker #DistrictAdministration #Jandarshan #GoodGovernance #Chhattisgarh