बिंदकी: बिंदकी कस्बे के समीप नहर में गिरी वृद्ध महिला का शव 36 घंटे बाद 2 किलोमीटर दूर मिला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला छिपहटी निवासी बाबूराम की पत्नी सैकी देवी उम्र लगभग 65 वर्ष सोमवार की देर शाम करीब 6 बजे बिंदकी कस्बे के समीप नहर में गिर गई थी। जिसके बाद उनकी खोज शुरू हुई थी। बुधवार की सुबह 6 बजे यानी 36 घंटे बाद गिरने वाले स्थान से लगभग 2 किलोमीटर दूर चक हाता नहर पुल के पास शव मिला। बुधवार की सुबह 10 बजे शव पीएम के लिए भेजा गया।