जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में गजेटियर कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई*
*कटिहार जिला का प्रथम गजेटियर का होगा प्रकाशन।*
*ड्राफ्ट का हुआ प्रकाशन*
कटिहार,22 अगस्त 2026 शनिवार।
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आज गजेटियर कमिटी की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में कटिहार जिले के गजेटियर के प्रकाशन हेतु विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं, तथ्यों एवं आंकड़ों की समीक्षा की गई।
ड्राफ्ट को उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने दो सप्ताह का समय आंकड़ों में सुधार के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को दिया। गजेटियर में अन्य विषयों से संबंधित रोचक तथ्य को शामिल करने का अनुरोध किया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित डाटा एवं फैक्ट की सम्यक समीक्षा करते हुए पांडुलिपि तैयार कर सामान्य प्रशाखा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि गजेटियर में जिले के ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,भौगोलिक एवं विकासात्मक पहलुओं का तथ्यात्मक एवं अद्यतन विवरण शामिल किया जाना है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि कटिहार जिले के गजेटियर को समृद्ध एवं तथ्यपरक बनाने के लिए आमजनों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि कटिहार जिले से संबंधित ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों,स्थानीय संस्कृति, महत्वपूर्ण दस्तावेज, पुराने एवं महत्वपूर्ण फोटो, लिखित साक्ष्य तथा जिले की महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित प्रमाण/साक्ष्य उपलब्ध हों तो उन्हें सामान्य प्रशाखा में उपलब्ध कराया जाए।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि गजेटियर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कटिहार जिले में हुए महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं अन्य प्रमुख बदलावों को भी समुचित रूप से दर्शाया जाए, ताकि जिले की वर्तमान प्रगति एवं उपलब्धियों का तथ्यात्मक दस्तावेज तैयार हो सके।
बैठक में एडीएम कटिहार, वरीय उपसमाहर्तागण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण सहित गजेटियर कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #Katihar
Katihar, Bihar | Aug 22, 2026