लालगंज: कोटाघाट चौराहे पर सीओ के नेतृत्व में वाहन चेकिंग, बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने लगाई लगाम, अपराधियों के हौसले हुए पस्त
पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में शनिवार रविवार की रात करीब 2:30 बजे लालगंज व हलिया के बॉर्डर पर स्थित कोटा घाट चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि चेकिंग अभियान से बेवजह घूमने वालों पर लगाम लगेगी। साथ ही बिना हेलमेट लगाए या बिना दस्तावेज के चल रहे वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।