मुज़फ्फरनगर: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के काफिले के साथ चल रही एक गाड़ी को एसपी सिटी ने प्रेमपुरी में कराया सीज
जनपद मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार को मतदान हुआ। जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अपने काफिले के साथ गाड़ियों को लेकर चल रहे थे। जैसे ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को जानकारी लगी तो उनके द्वारा प्रेमपुरी में पहुंचकर गाड़ी को सीज करा दिया गया। और सख्त हिदायत दी की अगर आचार संहिता का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।