दिनारा: दिनारा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई
Dinara, Rohtas | Oct 31, 2026 दिनारा स्थित पटेल पार्क में शनिवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।