शाहपुरा: ग्राम भिड़की में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, चरगवाँ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चरगवां थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने सोमवार दोपहर 1:00 बताया कि ग्राम भीड़की में पति द्वारा पत्नी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था। नेमचंद भूमिया ने अपनी पत्नी सुकरती बाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी जिसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी। पुलिस की टीम ने तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार के लिया है।