रेवदर: रेवदर के मंडार के मोमाजी मंदिर में फिर चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में आक्रोश, 10 से ज्यादा बार हो चुकी चोरी की कोशिश
Reodar, Sirohi | Sep 14, 2026 रेवदर के मंडार पुलिस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित प्रसिद्ध मोमाजी मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। अब तक यहां 10 से अधिक बार चोरी के प्रयास और घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति खासा आक्रोश है।